Daily Updates Whastapp Group Join Now
---Advertisement---

कमाल कर दिया Tata Motors ने, निवेशकों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी

Tata Motors did wonders news17jan
---Advertisement---

नमस्कार दोस्तों! आज के इस शानदार आर्टिकल में हम टाटा ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर पर चर्चा करेंगे। टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इसके मार्केट केपीटलाइजेशन ने 3 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं इस उपलब्धि के बारे में विस्तार से

टाटा मोटर्स, टाटा ग्रुप की तीसरी कंपनी बन गई है जिसने 3 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार किया है। इसमें टाटा मोटर्स के 2,73,985 करोड़ और टाटा मोटर्स DVR के 27,940 करोड़ रुपए शामिल हैं। यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

Tata Motors did wonders news17jan

16 जनवरी को, टाटा मोटर्स का शेयर 0.64% की बढ़त के साथ 817.65 रुपए पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में इसका शेयर 11% बढ़ा, पिछले 6 महीनों में 32.20% और पिछले 1 साल में 96.88% की वृद्धि दर्ज की गई।

यहाँ टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों का मार्केट कैप दिया गया है:

  • TCS: ₹14.07 लाख करोड़
  • TITAN: ₹3.41 लाख करोड़
  • TATA MOTORS: ₹3.01 लाख करोड़
  • TATA STEEL: ₹1.66 लाख करोड़
  • TRENT: ₹1.14 लाख करोड़
  • TATA POWER: ₹1.13 लाख करोड़

टाटा मोटर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की Q2 में 3764 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसे 944 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। रेवेन्यू में भी 32% की वृद्धि हुई है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment