1 अक्टूबर 2022 से देश के 13 बड़े शहरों में 5G सर्विस शुरू कर दी गई है। 

मुकेश अम्बानी ने 5G को कामधेनु गाय माना है जो हमारी हर इच्छा को पूरी करती है।

5G वह अलौकिक गाय है जो हमें हर वह चीज देती है जिसकी हम इच्छा करते हैं।  

मुकेश अम्बानी ने 5G से देश को होने वाले फायदों के बारे में ये कहा-

2047 तक 5G की मदद से भारत की इकॉनमी 40 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी। 

5G से AI, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन और मेटावर्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के रस्ते खुल सकते है। 

5G से हाई क्वालिटी हेल्थकेयर की सुविधा दी जा सकेगी। 

5G ग्रामीण व शहरों के फासलों को कम करने में मदद कर सकता है। 

अगले 1.5 साल से 2 साल के अंदर देश के हर शहर, गांव, तहसील जिले तक 5G सेवाएँ पहुँच जाएँगी।