ज्यादातर लोगों को लगता है कि पहली नोटबंदी 2016 में हुई।
लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है, नोटबंदी की का इतिहास काफी पुराना है।
भारत में सबसे पहली नोटबंदी
12 जनवरी 1946 में हुई थी।
उस समय 500, 1000 और 10,000 के नोटों को अवैध कर दिया गया था।
इसका मतलब 100 से अधिक के नोटों पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।
देश में दूसरी नोटबंदी 16 जनवरी 1978 को हुई थी।
सरकार ने 1, 5 व 10 हजार के नोटों को बंद करने का ऐलान कर दिया था।
1978 के बाद से ही 5,000 व 10,000 के नोट चलन से बाहर है।
जबकि तीसरी नोटबंदी मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 में की थी।
2016 में सरकार ने अचानक 500 व 1000 के नोटों को बंद कर दिया था।
इसके बाद सरकार ने 500 व 2000 के नये नोट मार्केट में उतारे थे।
अब जाकर सरकार ने 2000 के नोटों को भी चलन से बाहर करने का फैसला ले लिया है।