मुकेश अम्बानी एक समझदार व दूरदृष्टि रखने वाले उद्योगपति है। 

इसीलिए उन्होंने समय रहते अपना कारोबार अपने बच्चों को सौंप दिया था।

रिलायंस Jio इंफोकॉम की बागडोर बड़े बेटे आकाश के हाँथों में है। 

जबकि रिलायंस रिटेल इनकी बेटी ईशा अम्बानी संभाल रहीं है। 

इन दोनों ने ही अपने कारोबार को ग्रोथ दिलाने में सफलता हासिल की है। 

इस मार्च तिमाही में Jio इंफोकॉम का नेट प्रॉफिट 4,716 करोड़ रुपये रहा है। 

इस कंपनी ने सालाना आधार पर 13% की ग्रोथ दर्ज की है। 

जबकि रिलायंस रिटेल का नेट प्रॉफिट 2,415 करोड़ रुपये रहा है। 

इस कंपनी ने सालाना आधार पर 12.9% की ग्रोथ दर्ज की है। 

मुकेश अम्बानी अपने कारोबार के बारे में और बताते हुए कहते है कि -

हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ रही है। 

Jio की मदद से लोग डिजिटल तौर पर सशक्त बन रहे है। 

हम अपने रिटेल ग्राहकों के लिए भी नए उत्पाद जोड़ रहे है। 

डिजिटल कनेक्टिविटी और रिटेल में हमारे योगदान से भी अर्थव्यवस्था को फायदा पहुँच रहा है। 

हम अपने ग्राहकों को विश्व की बेस्ट सर्विस और प्रोडक्ट प्रदान करने के प्रयास में लगे हुए है।