एक तरफ अडानी ग्रुप द्वारा लिये गए कर्ज को लेकर विरोध हो रहा  है।

वही दूसरी तरह बैंक अडानी ग्रुप को और कर्ज देने के लिए तैयार है।

आखिर ऐसा क्यों है, आइये समझने का प्रयास करते है।

अडानी ग्रुप के कर्ज को लेकर लगभग सभी बड़ी बैंकों ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

लेकिन अब पब्लिक सेक्टर की दिग्गज UCO बैंक का भी बयान आ गया है।

अडानी ग्रुप द्वारा लिए कर्ज को लेकर UCO बैंक के CEO और MD कहते है कि -

हम उन्हीं प्रोजेक्ट को लोन देते है जो कमर्शियल रूप से मजबूत है।

तथा प्रोजेक्ट के टाईअप्स, कर्ज और एक्वटी फाइनल हो गए है या नहीं।

यदि अडानी ग्रुप भी कमर्शियल रूप से मजबूत है तो उन्हें लोन देने में कोई दिक्कत नहीं है।

हमनें इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप को लोन दिए थे।

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे हो चुके है तथा उनसे काफी अच्छा पैसा भी बन रहा है।

अडानी ग्रुप हमारे कर्ज की किश्तों को भी समय पर चुका रहा है।

इसीलिए हमें अडानी ग्रुप को और भी लोन देने में कोई भी समस्या नहीं है।

SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा भी अडानी ग्रुप को दिए कर्ज को लेकर चिंतित नहीं है।