कैसे 2 लाख के शुरुआती इन्वेस्टमेंट से शुरू किये गए बिजनेस का टर्नओवर आज 135 करोड़ रुपये पहुँच चुका है?

तीन दोस्तों ने मिलकर 2 लाख के इन्वेस्टमेंट से ऑनलाइन केक डिलीवरी बिजनेस Bakingo की शुरुआत की। 

इन तीन दोस्तों का नाम हिमांशु चावला, सुमन पात्रा और श्रेय सहगल है। 

2010 में इन तीनों ने ऑनलाइन फ्लावर, केक और पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग का बिजनेस शुरू किया था। 

उस कंपनी का नाम Flower Aura था और आज वही कंपनी तगड़ा बिजनेस कर रही है। 

Flower Aura के अलावा इन्होने जल्द ही Bakingo की भी शुरूआत की थी।

Bakingo भी आज एक सफल बिजनेस बन चुका है।

Bakingo की शुरुआत मात्र एक कर्मचारी से हुई थी।

आज इसमें कुल मिलाकर  650 लोग काम करते है इस समय ये कंपनी 11 शहरों में एक्टिव है। 

2021-22 में Flower Aura का टर्नओवर 60 करोड़ था।

जबकि  Bakingo का टर्नओवर 75 करोड़ पहुंच चुका था। 

पहले साल 10 लाख टर्नओवर और अब इन दोनों कंपनियों का टोटल टर्नओवर 135 करोड़ पहुँच गया है। 

मात्र 2 लाख से शुरू किया गया ये बिजनेस आज १३५ करोड़ का बन चुका है।

Note : इस स्टोरी में बताया गया डेटा पिछले साल अगस्त तक का है।