टाटा ग्रुप, iPhones का उत्पादन भारत में करने पर विचार कर रहा है। 

टाटा ग्रुप, iPhone उत्पादन की मदद से मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपने पांव जमाना चाहता है।

इस विषय में टाटा ग्रुप की बात एक ताइवानी कंपनी "Wistron Corp" से चल रही है। 

Wistron Corp, एप्पल को iPhones सप्लाई करती है। 

Wistron Corp को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सप्लाई चेन और असेंबली में महारत हासिल है।

इस समय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में चीन का दबदबा है। 

टाटा ग्रुप, wistron corp के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाना चाहता है। 

अगर टाटा की यह डील सफल रही तो हमें भारतीय iPhones देखने को मिलेंगे।

टाटा, iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी भी बन सकती है।