टाटा में निवेश करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। 

टाटा ग्रुप 19 सालों बाद अपनी किसी कंपनी का IPO लाने जा रहा है। 

2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था। 

2004 से अब तक टाटा ग्रुप की किसी भी कंपनी का IPO नहीं आया था। 

लेकिन निवेशकों के इंतजार की घड़ी अब पूरी हो चुकी है। 

टाटा अब अपनी एक कंपनी का IPO लाने को पूरी तरीके से तैयार है। 

इस IPO के लिए SEBI से भी मंजूरी मिल चुकी है। 

IPO के लिए तैयार टाटा ग्रुप की उस कंपनी का नाम  "टाटा टेक्नोलॉजीज" है। 

टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स की एक सहायक कंपनी है। 

इस कम्पनी में टाटा मोटर्स की 74.69% हिस्सेदारी है।

जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की इस कम्पनी में 3.63% हिस्सेदारी है।