रतन TATA देश के लोगों की भलाई के लिए छोटे स्टार्टअप्स को भी सपोर्ट कर देते है।
रतन टाटा ने Goodfellows नामक एक स्टार्टअप में टोकन इन्वेस्टमेंट किया था।
Goodfellows युवाओं और ग्रेजुएट्स के साथ मिलकर बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर करता है।
Goodfellows की शुरुआत अगस्त 2022 में शांतनु नायडू ने टाटा की मदद से की थी।
शांतनु नायडू, रतन टाटा के ऑफिस में जनरल मैनेजर के पद पर काम करते है।
25 साल के शांतनु, टाटा के ऑफिस में 2018 से रतन टाटा को असिस्ट कर रहे है।
अब इस स्टार्टअप को रतन टाटा के साथ-साथ दो और निवेशकों का सपोर्ट मिल गया है।
इस स्टार्टअप में निरंजन हीरानंदानी, और YourStory की फाउंडर श्रद्धा शर्मा ने इन्वेस्ट किया है।
यह एक सीड फंडिंग राउंड है, फण्ड का प्रयोग मुंबई में कामकाज को मजबूत करने के लिए किया जायेगा।