रतन टाटा ने कंपनी की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

इसी प्रक्रिया में टाटा ने नोएल टाटा के तीन बच्चों को कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नोएल टाटा इस समय टाटा इंवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद पर कार्यरत है।

नोएल, 2019 में टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में शामिल हुए तथा 2022 में टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी बने।

रतन टाटा ने नोएल टाटा के तीनों बच्चों को टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में नियुक्त कर दिया है।

नोएल टाटा के तीनों बच्चों के नाम है - लिया टाटा, नेविल टाटा और माया टाटा।

तीनों पहले से ही टाटा ग्रुप में काम कर रहे है और अब रतन टाटा की निगरानी में बिजनेस के गुण सीखेंगे।

लिया टाटा, 2007 से ही TATA की "ताज ग्रुप ऑफ होटल्स" को चला रही है।

माया टाटा, रतन टाटा की "टाटा डिजिटल" से काफी समय से जुड़ी हुई है।

नोविल टाटा, TATA के रिटेल्स व फैशन रिटेल ब्रांड जूडियो स्टोर्स के ऑपरेशंस देखते आ रहे है।