बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपना पहला स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट किया है। 

ब्यूटी केयर प्रोडक्ट ब्रांड SUGAR Cosmetics से इन्होंने इन्वेस्टिंग का सफर शुरू किया है। 

SUGAR Cosmetic सालाना 550 करोड़ का टर्नओवर कर रही है। 

SUGAR Cosmetic के फाउंडर विनीता सिंह और कौशिक मुखर्जी है। 

विनीता सिंह, इंडियन बिज़नेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया की जज भी रह चुकी है। 

विनीता सिंह अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भारत के कोने-कोने तक पहुँचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। 

रणवीर ने कहा कि SUGAR ने काफी कम समय में मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी की वजह से अच्छा नाम बना लिया है। 

SUGAR एक भारतीय ब्रांड है जो यहाँ के लोगों के हिसाब से बेहतर प्रोडक्ट बनाता है। 

रणवीर और विनीता इस इन्वेस्ट से काफी खुश और एक साथ काम करने के लिए उत्साहित भी है। 

रणवीर सिंह का यह पहला स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट है जबकि इनकी पत्नी ने पहले से काफी कंपनियों में इन्वेस्ट कर रखा है।