अडानी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही।
हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप अभी तक सदमे से उबर भी नहीं पाया था।
अब स्टाॅक मार्केट के रेगुलेटर SEBI अडानी ग्रुप के पीछे पड़ गई है।
SEBI इस समय अडानी ग्रुप की जाँच कर रही है।
अडानी ग्रुप ने 3 विदेशी कंपनियों से लेनदेन किया था।
SEBI उन्हीं ट्रांसेक्शन के नियमों के उल्लंघन की जाँच कर रहा है।
SEBI को ऐसा भी लग रहा है कि उन 3 कपनियों का सम्बन्ध विनोद अडानी से है।
इस खबर के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली।
24 घंटे में अडानी को 1.2 अरब डॉलर का नुकसान हो गया।
अमीरों की लिस्ट में अडानी 43.1 अरब डॉलर के साथ 27 वें स्थान पर खिसक चुके है।