रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुँचा दिया है। 

लेकिन ये काम अकेले रतन टाटा के बस का नहीं था। 

कंपनी को नयीं ऊंचाइयों तक पहुँचाने में रतन टाटा के एक खास व्यक्ति का अहम् योगदान रहा है। 

रतन टाटा के उस खास व्यक्ति का नाम "नटराजन चंद्रशेखरन" है। 

नटराजन चंद्रशेखरन,  टाटा संस के चेयरमैन पद पर कार्यरत है। 

नटराजन चंद्रशेखरन एक समय पर टाटा कंपनी में इंटर्नशिप करते थे। 

और आज वहीँ व्यक्ति टाटा की अहम् कंपनियों की कमान संभाले हुए है। 

आइये जानते है नटराजन चंद्रशेखरन की कुछ खास व अहम् बातें -

एन चंद्रशेखरन का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था।

शुरुआत में ये अपने पिता के साथ खेती का काम करवाते थे।

लेकिन इनको खेती रास ना आई इसीलिए इन्होंने कम्प्यूटर साइंस से ग्रैजूएशन किया।

इसके बाद इन्होंने 1987 में टाटा ग्रुप में बतौर इंटर्न जॉइन किया।

अपनी माँ के सपोर्ट से इन्होंने अपने जीवन में बड़ी मुश्किलों को पार किया।

2019 में एन चंद्रशेखरन ने टाटा कम्पनी से 65 करोड़ रुपये कमाये।

जबकि  2021-2022 में कम्पनी ने इनको 109 करोड़ रुपये दिये।

ये देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले बिजनेस एक्जीक्यूटिव भी बन चुके है।