मुकेश अम्बानी की रिलायंस रिटेल अब सैलून बिजनेस में भी प्रवेश करने वाली है।
क्योंकि अकेले भारत में ही सैलून बिजनेस का मार्केट 20,000 करोड़ का है।
और सैलून बिजनेस में 65 लाख नाई व ब्यूटी पार्लर की दुकानें सम्मिलित है।
मार्केट साइज व भारी डिमांड की वजह से ही अम्बानी सैलून बिजनेस में भी एंट्री मार रहे है।
रिलायंस, चेन्नई स्थित नैचरल सैलून & स्पा में 49% हिस्सेदारी को लेकर बात कर रहा है।
नैचरल सैलून & स्पा की मूल कंपनी Groom India Salon & Spa है।
इस समय नैचरल सैलून & स्पा के देश में 700 आउटलेट्स स्थित है।
रिलायंस रिटेल इन आउटलेट्स की संख्या 4-5 गुना बढ़ाना चाहता है।
इसीलिए रिलायंस रिटेल, नैचरल सैलून & स्पा के साथ एक ज्वाइंट वेंचर बना सकती है।