मुकेश अम्बानी, IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की मुंबई इंडियंस टीम के मालिक है।

इनकी कंपनी, Indian Super League फुटबॉल प्रतियोगिता को भी आयोजित करती है।

लेकिन अब मुकेश अम्बानी की नजर विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब पर जा अटकी है।

मुकेश अम्बानी, विश्व के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब Liverpool FC को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गए है।

Liverpool FC, इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) का हिस्सा है तथा EPL का मौजूदा मालिक Fenway Sports Group (FSG) है।

अब FSG, Liverpool FC को 4 बिलियन पाउंड  (38 हजार करोड़ रुपयों) में बेचना चाहता है।

मुकेश अम्बानी ने जल्द ही इसके बारे में Fenway Sports Group से जानकारी प्राप्त की है।

हाँलाकि 2010 में मुकेश अम्बानी ने सहारा इंडिया के सुब्रत रॉय के साथ मिलकर इसे खरीदने का प्रयास किया था।

लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी उस फ़ुटबॉल क्लब को नहीं खरीद पाए थे।

अब मुकेश अम्बानी यह मौका बिल्कुल भी गँवाना नहीं चाहते है, इसीलिए इस डील के बारे में जानकारी ले रहे है।