देश में TikTok के आने के बाद शार्ट वीडियो ऐप की पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ी थी।

TikTok के बैन होने के बाद Reels, Shorts आदि ऐप्स इनकी कमी को पूरा कर रहे है।

इस समय Instagram Reels और YouTube Shorts देश के सबसे प्रचलित Short Video Apps है।

इंडियन कंटेंट इंडस्ट्री की मार्केट वैल्यू 2020 में 19 बिलियन डॉलर के आसपास तक थी। 

यह मार्केट वैल्यू 2023 तक 30.6 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

इसी पॉपुलैरिटी के बीच मुकेश अम्बानी अब अपना खुद का Short Video App लाँच करने जा रहे है।

मुकेश अम्बानी Jio ऐप के प्लेटफार्म के माध्यम से इस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे है।

Jio के इस ऐप को Rolling Stone India और Creativeland Asia के सहयोग से बनाया गया है।

यह ऐप स्टार एंटरटेनर्स को टारगेट करता है, जिसमें ऑर्गेनिक ग्रोथ और मॉनेटाइजेशन के लिए इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

यह ऐप अभी बीटा टेस्टिंग में है, जनवरी माह तक इसे आम लोगों के लिए भी लाँच कर दिया जायेगा।