कर्ज में डूबी एक और कंपनी बिकने वाली है। 

जिसे खरीदने के लिए देश के दिग्गज उद्योगपति आमने-सामने होंगे। 

उस कंपनी का नाम "भद्रेश्वर विद्युत प्राइवेट लिमिटेड" है। 

पहले इसे "OPGS पॉवर गुजरात" के नाम से जाना जाता था। 

इनके पास कच्छ, गुजरात में  150 मेगावाट का कोल बेस्ड पॉवर प्लांट है। 

इसको प्रोजेक्ट को बनाने में  2,026 करोड़ रुपये का खर्च आया था 

भारी कर्ज लेने के बाद से ही इनकी हालत खराब होती चली गई। 

इस कंपनी पर इस समय 1,775 करोड़ का कुल कर्ज है। 

इसीलिए इस कंपनी को बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

इस कंपनी को खरीदने के लिए  12 पॉवर कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। 

खरीददारों में सबसे प्रमुख नाम अम्बानी, अडानी, वेदांता और जिंदल का है। 

अम्बानी अडानी एक बार फिर किसी कंपनी को खरीदने के लिए आमने सामने है। 

ये डील किसी को भी मिले लेकिन इसका मुकाबला काफी तगड़ा होगा।