भारत में इस समय हर उम्र अरबपति मौजूद है।
लेकिन एक अरबपति ऐसा भी है जिसकी उम्र 99 वर्ष है।
दरअसल फोर्ब्स ने बिलिनियर 2023 की लिस्ट निकाल दी है।
इस लिस्ट में पुरुष और महिला अरबपतियों के नाम मौजूद है।
मुकेश अम्बानी को देश और एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान मिला है।
मुकेश अम्बानी की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर बताई गई है।
जबकि महिलाओं में सावित्री जिंदल टॉप पर मौजूद है।
सावित्री जिंदल की कुल नेटवर्थ 17 अरब डॉलर बताई गई है।
अमीरों की इसी लिस्ट में एक चौकाने वाला नाम सामने आया है।
इस लिस्ट में 99 वर्ष के केशब महिंद्रा का नाम भी शामिल किया गया है।
केशब, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन पद पर भी कार्य कर चुके है।
इन्होंने टाटा के विभिन्न कम्पनियों में भी काफी समय तक कार्य किया है।