ऐसा माना जाता है कि सफल होने के लिए कॉलेज जाना बहुत जरुरी है।
पहले स्कूल जाओ, फिर कॉलेज और फिर अंत में जाकर नौकरी करो।
नौकरी करने से जीवन आसान हो सकता है पर अमीर बनना मुश्किल है।
इसीलिए एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
उस व्यक्ति का नाम ऑस्टिन रसेल है जो Luminar Technologies के CEO है।
ऑस्टिन को कॉलेज के दौरान ही
1 लाख डॉलर की फेलोशिप मिली थी।
फेलोशिप मिलने के बाद ऑस्टिन ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
अब ऑस्टिन की उसी कम्पनी की वैल्यूएशन 2.6 बिलियन डॉलर है।
ऑस्टिन रसेल इस समय दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बन चुके है।
ऑस्टिन ने सफल बनने के विषय में बोला है कि –
कॉलेज से डिग्री पूरी करना एक पारम्परिक तरीका है।
ऐसा माना जाता है कि हर किसी को ये करना चाहिए।
लेकिन आज के जमाने में दुनियाँभर की जानकरी ऑनलाइन उपलब्ध है।
इसीलिए अच्छी शिक्षा व स्किल के लिए स्कूल जाना जरूरी नहीं है।
बिना स्कूल जाये भी पढ़ाई की जा सकती है और सफल बना जा सकता है।