LIC ने अडानी ग्रुप की 5 कम्पनियों में तगड़ा निवेश कर रखा था।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के साथ LIC को भी तगड़ा नुकसान पहुँचाया।
जिसके बाद LIC की निवेश प्रक्रिया पर भी काफी सवाल उठे।
24 जनवरी तक LIC का कुल निवेश 81,268 करोड़ रुपये था।
24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के ख़िलाफ एक रिपोर्ट पब्लिश की।
जिसके बाद अडानी ग्रुप के सारे शेयर्स जबरदस्त गिरावट आई।
27 फरवरी 2023 तक LIC का टोटल निवेश 31,416 करोड़ रह गया था।
लेकिन पिछले कुछ सप्ताह में अडानी ग्रुप की कम्पनियों में तेजी दिखी।
जिसके बाद LIC की होल्डिंग वैल्यू में 27% का सुधार हुआ है।
अब LIC की होल्डिंग वैल्यू 40,000 करोड़ रुपये पहुँच चुकी है।