एक समय था, जब अडानी प्रतिदिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे थे।

लेकिन हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी को अर्श से फर्श पर लाकर पटक दिया।

इसी खबर के बाद अडानी ग्रुप पर लदे हुए कर्ज की बात शुरू हुई।

रिपोर्ट से जानकरी मिली कि अडानी के ऊपर लाखों करोड़ों का कर्ज है।

अडानी की 10 कम्पनियों पर  3.39 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

अडानी का कर्ज भारतीय अर्थव्यवस्था के 1% से भी ज्यादा है।

इसीलिए इस कर्ज से बैंक, सरकार और निवेशक भी चिंतित है।

अडानी ग्रुप ने इस महीने 6,500 करोड़ रुपये चुकाने की बात कही है।

लेकिन ये अमाउंट कर्ज का केवल 2% ही होता है।