सिर्फ एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को हिला कर रख दिया है। 

रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट जारी थी। 

 अडानी के साथ-साथ निवेशकों को भी बहुत नुकसान झेलना पड़ा। 

इससे बैंकों के साथ-साथ निवेशकों का भरोसा अडानी ग्रुप से उठने लगा था। 

इसी भरोसे को बनाये रखने के लिए ही अडानी ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। 

अडानी ने बैंकों से लिया पैसा उन्हें समय से पहले वापस करने की घोषणा की है। 

गौतम अडानी बैंकों के समूहों का 4,100 करोड़ का कर्ज चुकाएंगे। 

अडानी ग्रुप ने इसके लिए 9 मार्च तक का समय लिया है।