इस समय शायद ही ऐसा कोई सेक्टर बचा होगा जो अडानी ग्रुप से छूट गया हो?

अडानी ग्रुप ने जल्द ही NDTV के अधिग्रहण के साथ मीडिया इंडस्ट्री में जोरदार एंट्री की थी।

अब अडानी ग्रुप ने रियल स्टेट के एक प्रोजेक्ट के लिए 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सबको चौका दिया है।

अडानी ग्रुप ने मुंबई के धारावी पुनर्विकास योजना के लिए 5,069 करोड़ रुपयों की बड़ी बोली लगाई है। 

धारावी पुनर्विकास योजना के इस प्रोजेक्ट की कीमत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की होने वाली है।

महाराष्ट्र सरकार पिछले 17 सालों से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रयास कर रही है।

लेकिन किसी न किसी कारणों से इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया जा सका, जिसके लिए ही बोली लगनी थी।

इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी रियल्टी, DLF यूनिवर्सल लिमिटेड और नमन ग्रुप ने टेंडर भरा था।

टेक्निकल बिडिंग क्वालीफाई न कर पाने के कारण नमन ग्रुप को पहले ही बाहर कर दिया गया था।

रियल स्टेट की सबसे बड़ी कंपनी DLF ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2,025 करोड़ की बोली लगाई थी।

लेकिन अडानी रियल्टी ने DLF को पीछे छोड़ते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए 5,069 करोड़ की बोली लगा दी।

सरकार की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस प्रोजेक्ट का जिम्मा अडानी रियल्टी को दे दिया जायेगा।