भारत के 2 बड़े बिजनेसमैन गौतम अडानी और मुकेश अम्बानी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है।
गौतम अडानी एक के बाद एक बड़ी डील करके अपने बिज़नेस का विस्तार कर रहे है।
वही मुकेश अम्बानी को बीते सप्ताह काफी ज्यादा नुकसान झेलने को मिला है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेट वर्थ लगातार बढ़ती जा रही है।
मुकेश अम्बानी की कुल नेट वर्थ 94.7 अरब डॉलर है।
वहीँ गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ 140 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।
मुकेश अम्बानी, गौतम अडानी से 45 अरब डॉलर पीछे पहुंच चुके है।
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी चौथे स्थान पर और मुकेश अम्बानी दसवें स्थान पर बने हुए है।
गौतम अडानी की नेट वर्थ बढ़ने के साथ ही अब वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बनने की ओर अग्रसर हैं।