कुछ समय पहले ही गौतम अडानी विश्व के तीसरे सबसे अमीर इंसान बने थे।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की नयी लिस्ट ने गौतम अडानी को विश्व का दूसरा सबसे अमीर आदमी घोषित कर दिया है।
विश्व के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट गौतम अडानी ने बर्नार्ड
अर्नॉल्ट
को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
जल्द ही अडानी की संपत्ति में 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जिससे गौतम अडानी की कुल संपत्ति 155.7 अरब डॉलर हो गई।
155.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ गौतम अडानी अब विश्व के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन चुके है।
एलोन मस्क अभी भी विश्व के सबसे अमीर आदमी बने हुए है जिनकी कुल संपत्ति 273.5 अरब डॉलर है।
इस समय भारत के दो बड़े बिजनेसमैन विश्व के टॉप-10 अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल है।
गौतम अडानी जहाँ दूसरे स्थान पर वहीँ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी भी आठवें स्थान पर बरक़रार है।