हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को खूब परेशान किया है।

जिसके बाद अडानी ग्रुप अब फूँक फूँक कर कदम रख रहा है।

इसीलिए अडानी ग्रुप अब अपने पुराने बिजनेस सही करने में लगा हुआ है।

अडानी ग्रुप अब अपनी 2 कम्पनियों मर्जर करने का प्रयास कर रहा है।

अडानी ग्रुप ने पिछले साल ACC और अंबुजा सीमेंट के कारोबार को खरीदा था।

ये सौदा अडानी ग्रुप और होल्सिम कम्पनी के बीच 10.5 अरब डॉलर का हुआ था।

जिसके बाद अडानी ग्रुप देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कम्पनी बन गई थी।

उस समय ACC और अंबुजा का संचालन अलग अलग ही किया जाता था।

ये दोनों कम्पनियाँ आज भी अलग अलग ही काम कर रही है।

लेकिन अडानी ग्रुप अब इन दोनों कम्पनियों के मैनेजमेंट को एक करने का प्रयास कर रहा है।

जल्द ही इन दोनों सीमेंट कम्पनियों का मर्जर करके एक कम्पनी में तब्दील कर दिया जाएगा।