हिंडेनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को हिला कर रख दिया है। 

हिंडेनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप पर बहुत बड़े व गंभीर आरोप लगाये है। 

लेकिन अडानी ग्रुप शुरुआत से ही इस रिपोर्ट को बोगस बता रहा है। 

अडानी ग्रुप ने अब इस रिपोर्ट के जवाब में अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया दी है।

अडानी ग्रुप ने ट्विटर पर 413 पन्नों की रिपोर्ट शेयर की है।

इन 413 पन्नों की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप ने कहा कि -

यह रिपोर्ट भारत की संस्थाओं और विकास पर एक हमला है।

इस रिपोर्ट का मकसद केवल अमेरिकी कंपनियों को वित्तीय लाभ पहुँचाना है।

इन्होंने केवल अडानी ग्रुप पर नहीं बल्कि पूरे देश पर हमला किया है।

ये आरोप सिर्फ एक झूठ के सिवा और कुछ नहीं है।