गौतम अडानी और मुकेश अम्बानी एक दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए आमने सामने आ गए थे।
उस दिवालिया कंपनी का नाम लैंको अमरकंटक पॉवर है जो कोयले से चलने वाला एक थर्मल प्लांट है।
लैंको अमरकंटक पॉवर पर 17 बैंकों का 14,632 करोड़ रुपये का कर्ज था जिसके लिए इसकी नीलामी की जा रही है।
अम्बानी अडानी के साथ-साथ सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन भी नीलामी में कड़ी टक्कर दे रही थी।
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, REC लिमिटेड के साथ मिलकर इस डील में बड़ी बोली लगा रही है।
अडानी पॉवर ने लैंको अमरकंटक पॉवर को खरीदने के लिए 1,800 करोड़ रुपयों की बोली लगाई थी।
जबकि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1,960 करोड़ की अपफ्रंट कैश की पेशकश की थी।
लेकिन अब अम्बानी अडानी ने बिक्री प्रक्रिया में नियमों में उल्लंघन के कारण अपने कदम पीछे हटा लिए है।
इससे पहले अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप ने भी इस कंपनी को खरीदने के लिए 3000 करोड़ का ऑफर दिया था।