भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
डिमांड को देखते हुए Tesla ने भी भारत आने की घोषणा कर दी है।
इसका फायदा उठाने के लिए एक चीनी कंपनी भी यहाँ आने का प्लान कर रही थी।
उस चीनी कम्पनी का नाम "BYD Company" है।
ये कंपनी ब्लेड बैटरी,और इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करती है।
BYD कंपनी भारत में एक प्लांट लगाना चाह रही थी।
जिसके लिए BYD भारत में 1 अरब डॉलर का निवेश करने वाली थी।
लेकिन BYD के इस प्लान पर भारत सरकार ने पानी फेर दिया है।
केंद्र सरकार ने BYD के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
ये प्रस्ताव सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए खारिज किया गया है।