एक समय था जब अनिल अम्बानी की कम्पनियाँ जबरदस्त काम कर रही थी।
अनिल अम्बानी की रिलायंस कम्युनिकेसन का टेलिकॉम मार्केट में कब्जा था।
लेकिन Jio के आने के बाद टेलिकॉम सेक्टर के महारथियों को जोरदार झटका लगा।
2016 के बाद से अनिल अम्बानी की रिलायंस कम्युनिकेसन का पतन शुरू हो गया था।
और अब जाकर उसी रिलायंस कम्युनिकेसन को बेचने की प्रक्रिया चल रही है।
एक समय पर रिलायंस कम्युनिकेसन का शेयर 793 पर ट्रेड कर रहा था।
उस समय हर इन्वेस्टर इस शेयर में अपना पैसा लगाना चाहता था।
लेकिन अब वही शेयर 2 रुपये के नीचे के स्तर तक पहुँच चुका है।
5 अक्टूबर 2023 को रिलायंस का ये शेयर 1.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।