महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते है।
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए देश को अभिमान महसूस करवाया।
आनंद जी ने दुनिया भर में चल रहे पेमेंट सिस्टम्स का एक फोटो शेयर किया था।
आनंद महिंद्रा ने देश के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की है।
महिंद्रा के अनुसार विकसित देशो के पास भी डिजिटल पेमेंट्स के ज्यादा विकल्प नहीं है।
लेकिन भारत ने डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में अमेरिका, जापान, आदि बड़े देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।
ज्यादातर विकसित देश अभी तक Visa, MasterCard व Paypal इस्तेमाल कर रहे है।
लेकिन भारत ने डिजिटल पेमेंट के लिए खुद ही नए रास्ते खोज निकाले है।
भारत के पास UPI, BHIM, Rupay, Paytm, PhonePe जैसे बड़े पेमेंट सिस्टम है।
महिंद्रा ने लिखा कि लीडर्स हमेशा नए रास्ते खोज निकालते है और बाकी देश उनको फॉलो करते है।
भारत का UPI सिस्टम इतना तगड़ा है कि बाकी देश भी अब इसको अपने देशो में अप्लाई करने जा रहे है।