बिजनेस के मामले में मुकेश अम्बानी को कोई नहीं पा सकता।
मुकेश अम्बानी ने अपना बिजनेस लगभग हर बड़े क्षेत्र में फैला रखा है।
इसी प्रकार उन्होंने रिटेल सेक्टर में भी जबरदस्त पकड़ बना रखी है।
रिलायंस रिटेल, रेवेन्यु के मामले में देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है।
अम्बानी की इस कंपनी में निवेश करने के लिए दुनियाँभर के इन्वेस्टर दिलचस्पी दिखा रहे है।
इन्वेस्टर्स ने पिछले कुछ समय में रिलायंस रिटेल में बहुत बड़े-बड़े निवेश किये है -
जल्द ही ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR ने रिलायंस रिटेल में 2,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था।
अब आबू धाबी की एक कंपनी ने रिलायंस रिटेल में एक बड़ा निवेश कर दिया है।
अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने रिलायंस रिटेल में 4,966 करोड़ का निवेश कर दिया है।
इस कीमत के बदले ADIA को रिलायंस रिटेल की 0.59% हिस्सेदारी मिल गई है।
इस निवेश के बाद रिलायंस रिटेल इक्विटी वैल्यू के हिसाब से टॉप-4 कंपनियों में शामिल हो गई है।