देश में टमाटर के रेट आसमान छू रहे है।

20 रुपये किलो मिलने वाले टमाटर आज 125 रुपये तक पहुँच चुके है।

उम्मीद है आने वाले सप्ताह में इसकी कीमत 300 रुपये किलो पहुँच सकती है।

टमाटर की महँगाई एक किसान के लिए खुशखबरी लेकर आई।

इस सीजन पुणे का एक किसान टमाटर बेचकर करोड़पति बन गया।

आइये जानते हैं कि कौन है वो किसान और कैसे बना करोड़पति?

उस किसान का नाम ईश्वर गायकर है जो कि पुणे के रहने वाले है।

ईश्वर गायकर पिछले 6-7 सालों से टमाटर की खेती करते आ रहे है।

टमाटर की खेती वो अपने  12 एकड़ के खेत में करते है।

ईश्वर गायकर को 2021 में लगभग 20 लाख का नुकसान भी हुआ था।

लेकिन ईश्वर गायकर रुके नहीं और टमाटर की खेती करते रहे।

ईश्वर ने इस बार भी अपने  12 एकड़ के खेत में टमाटर की खेती की थी।

इन्होंने अभी तक ₹770 से लेकर ₹2311 प्रति कैरेट की कीमत पर अपने टमाटर बेचे।

17,000 कैरेट बेचकर ईश्वर ने अभी तक 2.8 करोड़ रुपये कमा लिए है।

ईश्वर के पास अभी भी 3000 से 4000 कैरेट का स्टॉक बचा हुआ है।

ईश्वर ने बताया कि इस स्टॉक को मिलाकर वो इस सीजन कुल मिलाकर 3.5 करोड़ रुपये कमा लेंगे।