SUGAR Cosmetics

1 करोड़ का पैकेज छोड़कर शुरू किया कॉस्मेटिक्स का बिजनेस, 550 करोड़ का सालाना टर्नओवर – SUGAR Cosmetics Startup Story In Hindi

SUGAR Cosmetics Startup Story In Hindi: आज के ज्यादातर युवा नौकरी के पीछे भागते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपना बिजनेस बनाने के लिए करोड़ों की नौकरी तक ठुकरा देते है। विनीता सिंह भी उन्हीं लोगों में से आती है जिन्होंने 1 करोड़ पैकेज वाली नौकरी छोड़कर कॉस्मेटिक्स का एक स्टार्टअप शुरू किया जिसका नाम SUGAR Cosmetics था। आज यह कॉस्मेटिक्स ब्रांड सलाना 550 करोड़ का बिजनेस कर रहा है।

कुछ समय पहले तक देश में केवल विदेशी मेकअप ब्रांड्स का ही दबदबा था। न चाहते हुए भी ज्यादातर महिलायें इन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किया करती थी। इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड्स के प्रोडक्ट महंगे होते है तथा भारतीय महिलाओं के रंग व देश के मौसम के हिसाब से नहीं बने होते है।

भारत के हर राज्य में महिलाओं की त्वचा का रंग भिन्न-भिन्न होता है तथा हर राज्यों में मौसम अलग-अलग होता है। महिलाओं को वो मेकअप चाहिए था जो उनके रंग के फिट बैठे तथा बाहर की धूल, प्रदूषण व धूप की परिस्थितियों में टिका रहे। इसी समस्या को दूर करने के लिए विनीता सिंह ने SUGAR Cosmetics ब्रांड की शुरुआत की जो आज महिलाओं का पसंदीदा मेकअप ब्रांड बन चुका है।

SUGAR Cosmetics क्या है?

SUGAR Cosmetics एक डायरेक्ट-टू-कस्टमर (D2C) कॉस्मेटिक ब्रांड है। SUGAR भारतीय महिलाओं के रंग व उनकी जरूरत के हिसाब से मेकअप प्रोडक्ट तैयार करता है। इनके प्रोडक्ट किसी भी जानवर को हानि पहुँचाये बिना तैयार किये जाते है। ये ब्रांड महिलाओं की त्वचा, होंठ, नाखून व चेहरे के लिए प्रोडक्ट्स तैयार करता है।

SUGAR Cosmetics की मूल कंपनी का नाम “Vellvette Lifestyle Private Limited” है। इस कंपनी के सभी प्रोडक्ट “SUGAR” लेबल के तहत बनाये व मार्केट किये जाते है।

SUGAR Cosmetics के फाउंडर कौन है?

इस कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत विनीता सिंह व कौशिक मुखर्जी ने 2015 में की थी।

विनीता सिंह SUGAR Cosmetics की कोफाउंडर व CEO है। इन्होंने IIT मद्रास व IIM अहमदाबाद से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इन्होंने TEDx व जोश Talks जैसे प्लैटफॉर्म पर अपनी सफलता की कहानी शेयर की है। विनीता शार्क टैंक इंडिया सीजन-1 की जज भी रह चुकी है।

कौशिक मुखर्जी SUGAR Cosmetics के कोफाउंडर है। इन्होंने BITS Pilani तथा IIM अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की है। कौशिक TEDx स्पीकर भी रह चुके है। कौशिक व विनीता IIM अहमदाबाद में साथ ही पढ़ते थे बाद में इन दोनों ने इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी।

SUGAR Cosmetics की शुरुआत कैसे हुई?

IIT मद्रास व IIM अहमदाबाद से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद विनीता सिंह को इन्वेस्टमेंट बैंक से 1 करोड़ का जॉब ऑफर मिला लेकिन विनीता ने नौकरी करने की जगह Entrepreneurship का रास्ता चुना। इतना बड़ा फैसला वही इंसान ले सकता है जिसको खुद पर भरोसा हो या अपने काम के प्रति जुनून हो।

विनीता एक इंटरव्यू में कहती है “कि वो कुछ अलग व मजेदार करना चाहती थी, खुद का बिज़नेस खड़ा करना चाहती थी, बिज़नेस को बढ़ाकर उसका IPO कराना चाहती थी।”

Quetzal: विनीता का पहला स्टार्टअप

इतना बड़ा जॉब ऑफर छोड़ने के बाद वैसा बिल्कुल भी नहीं हुआ जैसा विनीता ने सोचा था। विनीता ने 2007 में Quetzal नाम का अपना पहला स्टार्टअप शुरू किया। Quetzal एक प्रकार की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन सर्विस थी जो जॉब दिलाने वाली फर्म के लिए तैयार की गई थी। Quetzal पूरी तरह से असफल रहा और विनीता को अपने लगाए हुए पैसे भी बड़ी मुश्किल से मिल पाए।

विनीता ने इसके असफल होने का कारण बताया “कि इस तरह की सर्विस भारत देश में काम नहीं करती क्योंकि कोई दूसरा आपसे भी कम दामों में यह सर्विस प्रदान कर सकता है।”

Fab Bag: विनीता का दूसरा स्टार्टअप

विनीता हमेशा से महिलाओं के लिए कोई कंस्यूमर बिजनेस बनाना चाहती थी। 2012 के समय भारत में इ-कॉमर्स का मार्केट बढ़ रहा था तथा औरतों को भी खरीददारी करने छूट मिलने लगी थी। विनीता ने मार्केट को समझा तथा औरतों के लिए एक सब्सक्रिप्शन बिज़नेस Fab Bag की शुरुआत की। Fab Bag औरतों से हर महीने कुछ रुपये चार्ज करता था तथा उसके बदले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का वर्गीकरण करके देता था।

विनीता सिंह ने इस बिज़नेस को 9 साल तक चलाया और इस दौरान 2 लाख महिलायें विनीता से जुड़ चुकी थी। महिलायें विनीता को ब्यूटी व मेकअप से सम्बन्घित सारी बातें शेयर करती थीं।

SUGAR cosmetics: विनीता का तीसरा स्टार्टअप

महिलाओं से मिले फीडबैक के माध्यम से विनीता ने एक डाटा तैयार किया। विनीता को समझ आया कि भारत में जितने भी लोकल या विदेशी मेकअप ब्रांड है वो भारतीय महिलाओं की त्वचा व भारतीय मौसम के बिल्कुल भी अनुरूप नहीं है। महिलाओं को ऐसा मेकअप चाहिए जो बाहर की कड़ी धूप, धूल व प्रदूषण में भी टिका रहे। तभी विनीता ने SUGAR cosmetics की शुरुआत की।

किसी भी बिज़नेस में कस्टमर की जरूरत का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। यदि आप कस्टमर को समझते हुए अपने बिज़नेस को लॉंच करते हैं तो कस्टमर ही आपके प्रोडक्ट को इस्तेमाल करेंगे तथा दूसरों को भी बताएँगे। विनीता अपने कस्टमर को समझ गई थी। महिलाओं ने अपनी समस्यायें विनीता को बताती चली गईं और विनीता भी अपने प्रोडक्ट के माध्यम से उन महिलाओं की समस्यायों को दूर करती चली गई।

कौशिक मुखर्जी की SUGAR में एंट्री

कौशिक मुखर्जी विनिता के पति तथा उनके बिज़नेस पार्टनर है। SUGAR Cosmetics के बनने के पहले कौशिक McKinsey & Company में काम कर रहे थे। विनीता और कौशिक ने कभी भी यह नहीं सोचा था कि ये दोनों आगे चलकर साथ में एक बिज़नेस का निर्माण करेंगे। ये दोनों पहले से एक दूसरे के कामों का सम्मान करते थे।

कौशिक उस समय एक इ-कॉमर्स प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तथा विनीता महिलाओं के लिए एक कंस्यूमर बिज़नेस का निर्माण कर रही थी। दोनों ने एक दूसरे के इंटरेस्ट को समझा और साथ में काम करने का मन बनाया। SUGAR cosmetics के लिए विनीता तथा कौशिक ने अपनी 30 लाख की FD तुड़वा दी थी।

विनीता ने यूट्यूब, इंटाग्राम और SUGAR ऐप के माध्यम से महिलाओं को प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने की जानकारी प्रदान करने लगी। कस्टमर को प्रोडक्ट खरीदने से पहले से ही उसको इस्तेमाल करने का तरीका पता था इसीलिए इनके प्रोडक्ट बहुत ही जल्दी महिलाओं में पॉपुलर हो गए।

फोर्ब्स मैगजीन के कवर पेज पर विनीता सिंह को मिली जगह?

विनीता सिंह को फोर्ब्स की वुमन पावर लिस्ट 2021 के कवर पेज पर जगह मिली थी। विनीता की यह कहानी देश की लाखों महिलाओं को प्रेरित करेगी जिसके लिए फोर्ब्स इंडिया ने इस कहानी को अपने कवर पेज पर जगह दी है।

विनीता ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर इस कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत की थी। यह विनीता का तीसरा स्टार्टअप था जो महिलाओं से मिले फीडबैक व डाटा के आधार पर शुरू किया गया था।

फोर्ब्स के अनुसार विनीता का सफल होने का मंत्र यह है “कि अगर आपको कोई बड़ा मुकाम हासिल करना है तो आपको लगातार आपके काम में योगदान देना पड़ेगा और परिणाम की चिंता किये बिना धैर्य रखना होगा।”

रणवीर सिंह ने किया SUGAR Cosmetics में अपना पहला स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने भी SUGAR Cosmetics में पैसे इन्वेस्ट किये है। ये रणवीर का पहला स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट है। इस इन्वेस्टमेंट से रणवीर ने स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है।

रणवीर ने SUGAR के बारे में कहा “कि मैं साल दर साल बढ़ती पॉपुलैरिटी के लिए इस ब्रांड की प्रशंसा करता हूँ, यह एक एकलौता मेकअप ब्रांड है जो महिलाओं की जरूरत के हिसाब से प्रीमियम व गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट तैयार करता है इसीलिए मैं इस ब्रांड के साथ जुड़ने में काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूँ।”

SUGAR Cosmetics ने अभी तक कितनी फंडिंग प्राप्त की है?

2015 में लॉंच हुए इस कॉस्मेटिक ब्रांड ने मात्र 5 साल के भीतर सालाना 100 करोड़ का टर्नओवर कर सभी कास्मेटिक कंपनियों को चौका दिया था। रेवलॉन जैसे बड़े इंटरनेशनल कॉस्मेटिक ब्रांड को भारत में ये मुकाम हासिल करने में 20 साल का लम्बा समय लगा था।

SUGAR Cosmetics ने अपने प्रोडक्ट और पॉपुलैरिटी के दम पर कई इन्वेस्टर्स को आकर्षित किया। इसीलिए लगभग हर इन्होंने अच्छी खासी फंडिंग प्राप्त की है।

1 जून 2017 को इन्होंने सीरीज-A फंडिंग राउंड में 2.5 मिलियन डॉलर प्राप्त किये। इस फंडिंग के प्रमुख इन्वेस्टर्स इंडिया कोसिएंट व आर बी इंवेस्टमेंट्स थे।

8 मार्च 2019 को इन्होंने सीरीज-B फंडिंग राउंड में 12 मिलियन डॉलर प्राप्त किये। इस फंडिंग के प्रमुख इन्वेस्टर्स A91 पार्टनर्स, एनीकट कैपिटल व इंडिया कोसिएंट थे।

21 अक्टूबर 2020 को इन्होंने सीरीज-C फंडिंग राउंड में 21 मिलियन डॉलर प्राप्त किये। इस फंडिंग के प्रमुख इन्वेस्टर्स A91 पार्टनर्स, एलिवेशन कैपिटल, इंडिया कोसिएंट व स्ट्राइड वेंचर्स थे।

30 मई 2022 को इन्होंने सीरीज-D फंडिंग राउंड में 50 मिलियन डॉलर प्राप्त किये। इस फंडिंग के प्रमुख इन्वेस्टर्स Asia fund of L Catterton, A91 पार्टनर्स, एलिवेशन कैपिटल आदि थे।

SUGAR Cosmetics का प्रमुख लक्ष्य क्या है?

SUGAR Cosmetics की फाउंडर विनीता सिंह का कहना है कि वो अगले 5 वर्षों के भीतर देश के टॉप 3 कॉस्मेटिक ब्रांड में शामिल होना चाहती है। Lakme और Loreal जैसे बड़े कॉस्मेटिक ब्रांड पहले से ही ऑफलाइन मार्केट में मौजूद थे पर फिर भी इन्होंने ऑनलाइन मार्केट में भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।

SUGAR Cosmetics की खासियत यह है कि ये ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मार्केट में भी मौजूद है जिससे ये बाकि ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। SUGAR अभी तक 550 शहरों में 45,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स पर मौजूद है।

विनीता सिंह अपने ब्रांड को लेकर निश्चिन्त है तथा हर तरह के कम्पटीशन के लिए तैयार है।

स्टार्टअप व सफलता की कहानियाँ जो आपने कहीं नहीं पढ़ी होंगी-

ऐसे स्टार्टअप जिनके बारे में आपको नहीं पता है-

Disclaimer: इस आर्टिकल को कुछ अनुमानों और जानकारी के आधार पर बनाया है हम फाइनेंसियल एडवाइजर नही है आप इस आर्टिकल को पढ़कर शेयर बाज़ार (Stock Market), म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Fund), क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) निवेश करते है तो आपके प्रॉफिट (Profit) और लोस (Loss) के हम जिम्मेदार नही है इसलिए अपनी समझ से निवेश करे और निवेश करने से पहले फाइनेंसियल एडवाइजर की सलाह जरुर ले

Important Information:  Important Information: हम किसी भी तरह की Paid Tips या Advise नहीं देते हैं, साथ ही हम किसी भी स्टॉक को खरीदने की सलाह भी नहीं देते बड़े पब्लिकेशन के द्वारा दी गई जानकारी को हमारे द्वारा पुन अधिक जानकारी के साथ प्रकाशित करते हैं। हम किसी भी तरह की भ्रामक सूचना भी साझा नहीं करते हैं। ध्यान दें कि हम किसी भी प्रकार की Tips और Advise किसी शेयर को खरीदने के लिए हमारे किसी भी प्लेटफार्म जैसे WhatsApp Group, Telegram Group, YouTube पर भी साझा नहीं करते हैं

हमारी टीम से बात करने के लिए मेल करे info.avsvishal@gmail.com

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *