बिना अंडों का केक बनाने वाले करोड़ों के बिजनेस ने अनुपम की डील ठुकराई – Cheesecake and co at shark tank india season 2
Cheesecake and co at Shark Tank India Season 2 : शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के एपिसोड-21 में 24 साल के पति-पत्नी आते है जो बिना अण्डे के केक बनाने का बिजनेस करते है। ये सालाना करोड़ों का बिजनेस कर रहे है जिसके चलते अनुपम ने इनको एक ऑफर दिया था लेकिन इन्होंने अनुपम के ऑफर को ठुकरा दिया।
भारत में केक का मार्केट साइज लगभग 4,000 करोड़ रुपयों का है लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर केक्स को अण्डों के द्वारा ही बनाया जाता है। यदि आप बिना अण्डे का केक बनवाते है तो वो आम केक से महँगा ही पड़ता है।
फाउंडर ने इस समस्या को खुद महसूस किया और अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर बिना अण्डों के इस बिजनेस को शुरू किया और आज वो इससे सालाना करोड़ों की बिक्री कर रहे है।
Cheesecake and co क्या है?

Cheesecake and co बिना अण्डों के इस्तेमाल के अलग अलग प्रकार के स्वादिष्ट चीसकेक बनाते है। इनके चीसकेक 100% बेक्ड होते है तथा इनको 200 डिग्री पर बेक करके तब फ्रीज करके बनाया जाता है। इनके पास 15 से ज्यादा चीसकेक की वेराईटी मौजूद है।
इसकी शुरुआत 2018 में हिमांशु गखरेजा ने अपनी पत्नी श्रेया अग्रवाल के साथ मिलकर शुरू की थी और अभी तक इन्होंने 2.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलिवर कर दिए है। दिल्ली और बेंगलुरु में इनके 19 से ज्यादा आउटलेट उपलब्ध है जिनमें से कुछ फिजिकल और कुछ क्लाउड किचन है।
अभी तक Cheesecake and co ने कितना पैसा कमाया है?
Cheesecake and co ने वित्त वर्ष 2021-22 में 6 करोड़ की बिक्री की है तथा पिछले महीने इन्होंने 1.94 करोड़ की बिक्री करी है जिसमें से इनको 20% यानि 40 लाख का शुद्ध लाभ हुआ है।
इनका अनुमान है कि 2022-23 में ये 25 करोड़ की बिक्री कर डालेंगे।
वित्त वर्ष | रेवेन्यू |
2021-22 | 6 करोड़ रुपये |
2022-23 | 25 करोड़ (अनुमान) |
Cheesecake and co के फाउंडर ने कितनी फंडिंग की डिमांड की?
Cheesecake and co के फाउंडर ने 2% एक्वटी पर 1 करोड़ रुपयों की डिमांड की जिसकी वैल्यूएशन 50 करोड़ लगाई गई।
फाउंड२ | फंडिंग प्राइस | एक्वटी | वैल्यूएशन |
हिमांशु | 1 करोड़ | 2% | 50 करोड़ |
सभी शार्क्स ने क्या-क्या ऑफर दिए
पीयूष, विनीता और नमिता अपनी वजहों से इस डील से बाहर हो गये लेकिन अनुपम और अमन ने साथ मिलकर इनको ऑफर दिया।
शार्क | फंडिंग प्राइस | एक्वटी | वैल्यूएशन |
अनुपम | 50 लाख + 50 लाख का लोन 15% ब्याज पर | 5% | 10 करोड़ |
अनुपम & अमन | 50 लाख + 50 लाख का लोन 15% ब्याज पर | 5% | 10 करोड़ |
फाउंडर का काउंटर ऑफर
हिमांशु को लोन नहीं चाहिए था और उनको कम एक्वटी के बदले 1 करोड़ रुपये चाहिए थे।
फंडिंग प्राइस | एक्वटी | वैल्यूएशन |
1 करोड़ | 3.5% | 28.57 करोड़ |
अनुपम & अमन का काउंटर ऑफर
फंडिंग प्राइस | एक्वटी | वैल्यूएशन |
1 करोड़ | 5% | 20 करोड़ |
फाइनल डील किसको मिली?
हिमांशु को अपना बिजनेस बड़ा करने के लिए ही शार्क्स की जरूरत थी लेकिन अनुपम ज्यादा एक्वटी माँग रहे थे। हिमांशु ने अनुपम को 3.5% तक आने को कहा लेकिन उन्होंने कहा कि वो 5% के ऊपर नहीं जा सकते। इसी कारण ने हिमांशु ने यह ऑफर नहीं लिया। ये डील किसी को नहीं मिली।

Disclaimer: इस आर्टिकल को कुछ अनुमानों और जानकारी के आधार पर बनाया है हम फाइनेंसियल एडवाइजर नही है आप इस आर्टिकल को पढ़कर शेयर बाज़ार (Stock Market), म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Fund), क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) निवेश करते है तो आपके प्रॉफिट (Profit) और लोस (Loss) के हम जिम्मेदार नही है इसलिए अपनी समझ से निवेश करे और निवेश करने से पहले फाइनेंसियल एडवाइजर की सलाह जरुर ले
Important Information: Important Information: हम किसी भी तरह की Paid Tips या Advise नहीं देते हैं, साथ ही हम किसी भी स्टॉक को खरीदने की सलाह भी नहीं देते बड़े पब्लिकेशन के द्वारा दी गई जानकारी को हमारे द्वारा पुन अधिक जानकारी के साथ प्रकाशित करते हैं। हम किसी भी तरह की भ्रामक सूचना भी साझा नहीं करते हैं। ध्यान दें कि हम किसी भी प्रकार की Tips और Advise किसी शेयर को खरीदने के लिए हमारे किसी भी प्लेटफार्म जैसे WhatsApp Group, Telegram Group, YouTube पर भी साझा नहीं करते हैं
हमारी टीम से बात करने के लिए मेल करे info.avsvishal@gmail.com