Arvind Arora A2 Motivation at Shark Tank India Season 2 : यूट्यूब के सबसे बड़े फैक्ट चैनल A2 Motivation के फाउंडर अरविन्द अरोरा शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में पहुँचे थे। अरविंद शुरुआत में बातें बनाते रहे लेकिन ये नहीं बताया कि उनको कितनी फंडिंग चाहिए जिसके कारण सभी शार्क्स इनसे चिढ़ गये और पीयूष बंसल शुरुआत में ही इस डील से बाहर हो गये।
अरविन्द अरोरा यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है और A2 Motivation नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाते है। अरविन्द के इस चैनल पर 14.5 मिलियन (1 करोड़ 45 लाख) सब्सक्राइबर है। शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में अरविन्द अपने स्किल सिखाने वाले Conker App के लिए फंडिंग लेने आये थे।
अरविंद ने बातों को घुमाकर शार्क्स का दिमाग खराब कर दिया जिससे किसी शार्क ने इनको फंडिंग नहीं दी।
अरविंद अरोरा कौन है?
अरविंद अरोरा देश के सबसे बड़े फैक्ट यूट्यूब चैनल A2 Motivation के फाउंडर है। इनके इस चैनल पर 14.5 मिलियन (1 करोड़ 45 लाख) सब्सक्राइबर मौजूद है। इस चैनेल के अलावा इनके पास 8 और यूट्यूब चैनल है जहाँ से ये महीने का लाखों रुपये कमाते है।
अरविंद अरोरा शार्क टैंक इंडिया में क्यों गये?
अरविंद अरोरा ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक स्किल सिखाने वाला प्लैटफार्म Conker App का निर्माण किया था। उस ऐप को लाँच करने के 6 महीने बाद अरविंद फंडिंग की तलाश में शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में पहुँचे थे।
Conker App ने अपने लाँच के 6 महीने के भीतर ही 9 लाख से ज्यादा डाउनलोड प्राप्त किये है। प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.8 है तथा 60,000 स ज्यादा लोगों ने पॉसिटिव रिव्यू भी दिए है।
अरविंद अरोरा ने Conker App के लिए कितनी फंडिंग की माँग की?
अरविंद ने कहा कि सभी शार्क्स यदि मुझे शगुन का 1 रुपये भी देंगे तो मेरे लिए काफी है और मुझे आप सभी की expertise चाहिए। ये बात सुनकर पीयूष को बुरा लगा और पीयूष सबसे पहले इस डील से बाहर हो गए।
अरविंद ने फिर कहा कि मुझे आप मेरी पुरानी वैल्यूएशन पर यदि 40 लाख दे देंगे तो मेरे लिए बेहतर होगा लेकिन अमन गुप्ता को अभी भी इनकी जरूरत का पता नहीं चला।
इसके बाद सभी शार्क्स ने अरविंद से कहा कि आप सीधे सीधे बताइये कि आपको क्या चाहिए तब जाकर अरविंद ने कहा कि मुझे 2% एक्वटी के बदले 40 लाख रुपये चाहिए।
Conker App को क्यों नहीं मिली फंडिंग?
अरविंद अरोरा ने Conker App की मदद से पिछले 6 महीनों में 1.2 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त किया था जिसको सुनकर शार्क्स थोड़ा इम्प्रेस हुए। शुरुआत में अरविंद ने बताया था कि ये एक स्किल बेस ऐप है लेकिन वो इस ऐप पर इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कराते है। इस बात को सुनकर नमिता थापर ने कहा कि आप एक प्लैटफार्म पर सबकुछ करने का प्रयास कर रहे हो।
अरविंद ने अपने ऐप को बेहतर बताने के लिए vedantu जैसे बड़े Edtech प्लैटफार्म का उदाहरण देना शुरू कर दिया लेकिन अनुपम ने उन्हें रोक दिया। अनुपम ने कहा आप ऐसा मत कीजिए। बड़े Edtech प्लैटफार्म लाइव क्लासेस के बदले बच्चों से फीस लेती है और आप रिकॉर्डेड क्लास के बदले पैसे चार्ज करते हो।
अनुपम ने कहा कि आप जो भी कोर्स इस ऐप पर बेच रहे हो वो सभी कोर्स ऑनलाइन फ्री में मिल जाते है। इसी तरह किसी को भी अरविंद अरोरा का यह बिजनेस पसंद नहीं आया और किसी ने भी इनको फंडिंग नहीं दी।