Daily Updates Whastapp Group Join Now
---Advertisement---

आखिर क्यों सरकार ने 2,000 के नोट को बैन कर दिया?

Reserve Bank of India has announced to ban of Rs 2000 note
---Advertisement---

2000 Note Ban In India : भारत सरकार ने 8 नवंबर 2016 को डीमॉनिटाईजेशन अर्थात विमुद्रीकरण के जरिये देश में 500 और 1000 के नोट को बैन कर दिया था। सरकार ने इनके स्थान पर नये 500 व 2000 के नोट लागू किया था।

लेकिन अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 के नोटों को भी बैन करने की घोषणा कर दी है। RBI ने शुक्रवार 20 मई को इसकी जानकारी दी है। हालाँकि 2,000 के नोटों को छापने का कार्य 2018-19 से रोक दिया गया था। RBI ने सभी बैंकों को भी 2000 के नोट न जारी करने का आदेश दे दिया है।

कब और कैसे से बदलवा सकते है 2,000 के नोट?

RBI के आदेशानुसार आप अपने 2000 के नोटों को 23 मई 2023 से अपने बैंकों में जाकर जमा कर सकते है या बदलवा सकते है। इसकी लास्ट डेट 30 सितंबर 2023 रखी गई है अर्थात् आप इस समय तक ये कार्य कर सकते है।

आखिर RBI ने 2000 के नोट को बैन करने का फैसला क्यों लिया?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये फैसला लेने के प्रमुख कारण है –

  • RBI ने मार्च 2017 से पहले 2000 के 89% नोट जारी कर दिए थे लेकिन 4 से 5 साल के बाद अब ये नोट अपने अंत समय पर है।
  • RBI के अनुसार 31 मार्च 2018 तक इन नोटों में 37.3% तक गिरावट आ गई जबकि 31 मार्च 2023 तक इन नोटों में 10.8% तक गिरावट आ गई।
  • इसका मतलब साल दर साल इन नोटों का प्रचलन कम हुआ है तथा 2,000 रुपये के नोट आमतौर पर लेन-देन के लिए उपयोग नहीं किए जाते हैं।
  • RBI ने “स्वच्छ नोट नीति” के तहत ये फैसला लिया है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment